फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now Uliapur got dengue patients

अब उलियापुर में मिला डेंगू का मरीज

Mon, 14 Sep 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 14 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now Uliapur got dengue patients
शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र में डेंगू फैला हुआ है। सोमवार को गांव उलियापुर में
विज्ञापन
एक युवती डेंगू की रोगी पाई गई। प्लेटलेट्स में खासी गिरावट से युवती को कानपुर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में डेंगू की बीमारी फैले होने के बावजूद चिकित्सीय टीम क्षेत्र में नहीं पहुंची है। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी से मांग की है कि ब्लाक

क्षेत्र में चिकित्सीय टीमें भेजकर डेंगू की जांच करवाई जाए।गांव उलियापुर निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री खुशबू (18) को 15 दिन से बुखार आ रहा था। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक वह बेटी का कस्बे में ही इलाज करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर वह उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट हास्पिटल ले गए। यहां जांच में उसे डेंगू रोग होने की पुष्टि हुई है। प्लेटलेट्स 

काफी कम होने से  चिकित्सक ने खुशबू को कानपुर रेफर कर दिया। अब तक क्षेत्र में डेंगू से एक मरीज की मौत हो चुकी है। खुशबू समेत तीन मरीज डेंगू के पाए जा चुके हैं। क्षेत्र में चिकित्सकीय टीम ने पहुंचकर अभी तक जांच शुरू नहीं की है। कस्बे के राम सिंह, सचिन कुमार, बालकराम, अभिषेक कुमार, राजन शाक्य, प्रदीप गंगवार, मानसिंह, रामकुमार, मुकेश

कुमार और सलीम आदि का कहना है कि जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी से क्षेत्र में चिकित्सकीय टीम भेजकर जांच कराए जाने की मांग की थी। अभी तक टीम गांव नहीं पहुंची है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि क्षेत्र में चिकित्सकीय टीम भेजकर डेंगू की जांच करवाई जाए।

बुखार से पीड़ित बच्ची ने दम तोड़ा
बुखार से पीड़ित बच्ची को परिजन सीएचसी लेकर आए । यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने के कारण उसे डेंगू होने की आशंका जताई गई है। मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी रामसेवक की 3 वर्षीय पुत्री संजना को तेज बुखार में परिजन सीएचसी लेकर  पहुंचे। यहां डा. शिवप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रामसेवक ने बताया कि संजना को 8 दिन से बुखार आ रहा था। उसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां कराया। डाक्टर नेखून की जांच में प्लेटलेट्स की क मी  बताई। सोमवार को बेटी के बेहोश हाने पर डेंगू की आशंका पर वह उसे सीएचसी लेकर आए। यहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया लेकिन मौत का कारण नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed