फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now the hotel management degree holder will 'flick'

अब होटल मैनेजमेंट डिग्रीधारक लगायेंगे ‘झाड़ू’

Mon, 08 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Now the hotel management degree holder will 'flick'
इस पद के लिए होटल मैनेजमेंट, एमए, बीकॉम डिग्रीधारकों ने किया है अप्लाई - फोटो : अमर उजाला
कोट, पैंट, टाई पहन, एसी केबिन में बैठकर नौकरी करने का सपना संजोए होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स सरकारी नौकरी की आस में हाथ में झाडू़ ले, नाली साफ करने के लिए तैयार हैं। यही वजह है कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में संविदा पर निकली सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए होटल मैनेजमेंट, एमए, बीकॉम डिग्रीधारकों ने आवेदन किए है।
विज्ञापन



जिले की दो नगर पालिकाओं और चार नगर पंचायतों में सफाई कर्मचारी के पद पर 185 रिक्तियां निकली हैं। इनमें सामान्य वर्ग से लेकर अनुसूचित जाति जनजाति के लोग आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता नहीं मांगी गई थी। सरकारी नौकरी का लालच कहें, या बेरोजगारी, सरकारी नौकरी की आस में अब उच्च डिग्रीधारक ‘झाड़ू’ लगाने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन


अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव कुबेरपुर के उदयवीर एमए पास हैं। पुखरायां कन्नौज के अमित कुमार बीएससी किए हैं। मोहल्ला दरीबा के सुरजीत सिंह बीकॉम की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। दीक्षा पांडेय निवासी कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया इंटरमीडिएट पास हैं। कानपुर कल्यानपुर के राहुल कमल गौतमबुद्घ टेक्निकल विश्वविद्यालय लखनऊ से होटल मैनेजमेंट के डिग्रीधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नौखंडा के रामकुमार आठवीं पास ने भी आवेदन किया है। सफाई कर्मचारी पद के लिए आवेदन करने वाली दीक्षा पांडेय कहती हैं कि संविदा पर भी अगर नौकरी मिल गई तो कम से कम बच्चों का भविष्य तो संवर जाएगा। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में सामान्य वर्ग के लिए 42, अनुसूचित जाति के लिए 17, पिछड़ी जाति के लिए 23 और अनुसूचित जाति जन जाति के लिए दो पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed