फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now the children of council schools will also show their skills in sports.

Farrukhabad News: अब परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी खेलों में दिखाएंगे हुनर

Mon, 27 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now the children of council schools will also show their skills in sports.
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को खेलों के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने विद्यालयों को खेल सामग्री खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी है। शासन के निर्देश पर प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय को 10 हजार रुपये की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के खाते में भेजी गई है। विद्यालय इन निधियों से फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट किट, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन सहित अन्य खेल सामग्री खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। उनका कहना है कि पहले खेल सामग्री की कमी के कारण गतिविधियां सीमित रह जाती थीं, लेकिन अब बच्चे उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि खेल सामग्री मिलने से बच्चे खेलों में भी दक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन मंडलीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। इससे न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed