फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now students will also mark their attendance online along with teachers

Farrukhabad News: शिक्षकों के साथ ही अब बच्चे भी लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी

Tue, 06 May 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now students will also mark their attendance online along with teachers
फर्रुखाबाद। स्कूल आने के बाद अब बच्चा छुट्टी होने पर ही घर जा सकेगा। यही नहीं विद्यालय में रजिस्ट्रर पर छात्र उपस्थिति को बढ़ाया नहीं जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के साथ ही अब छात्रों की भी हाजिरी ऑनलाइन लेने का मन बना लिया है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 271 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी को रोकने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। अब विभाग बच्चों की अनुपस्थिति पर भी नकेल कसने जा रहा है। माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या ज्यादा दर्शाकर मिड-डे-मील समेत अन्य योजनाओं का लाभ तो ले लिया जाता, लेकिन मौके पर बच्चे होते ही नहीं है। यही नहीं प्रवेश लेने के बाद बच्चे स्कूल नहीं जाते। सिर्फ पेपर देने ही जाते हैं।
विज्ञापन

इन्हीं सब पर नकेल कसने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग अब ऑनलाइन हाजिरी लेने की तैयारी में लग गया है। इसे लेकर नया सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर से बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी की सूचना हर रोज सुबह 11 बजे संबंधित विद्यालय को यूपी बोर्ड बोर्ड मुख्यालय भेजना होगा। इससे यह पता चल जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित या अनुपस्थित हैं। सूचना भेजने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों की होगी। इसके लिए प्रत्येक प्रधानाचार्य को लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




200 मीटर दायरे से बाहर होने पर नहीं जाएगी सूचना
जो सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, उसमें ऐसी तकनीकी होगी, जिससे विद्यालय परिसर के 200 मीटर के दायरे से बाहर रहने पर सूचना भेजी नहीं जा सकेगी। सूचना भेजते समय प्रधानाचार्य की फोटो भी खिंचेगी। फोटो की जियो टैगिंग भी होगी।



जिला स्तर पर डीआईओएस करेंगे निगरानी
ऑनलाइन हाजिरी की निगरानी जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर होगी। जिला स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी।




माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को ऑनलाइन हाजिरी लगाने की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। सॉफ्टवेयर तैयार होते ही प्रधानाचार्यों को लॉगिन आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी ऑनलाइन हाजिरी के कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
नरेंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed