{"_id":"6684599cbc851bc9d7022ac3","slug":"now-disabled-concession-cards-will-be-available-at-farrukhabad-railway-station-only-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103318-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अब फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ही मिलेंगे दिव्यांग रियायती कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अब फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ही मिलेंगे दिव्यांग रियायती कार्ड
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
फर्रुखाबाद। रेलवे ने दिव्यांगजनों को बड़ी सहूलियत दी है। अब रियायती कार्ड बनवाने के लिए उन्हें इज्जतनगर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए फर्रुखाबाद समेत नौ स्टेशनों को आवेदन लेने के बाद कार्ड भी दिए जाएंगे। इससे दिव्यांगों को खासा फायदा होगा।
रेलवे में रियायती कार्ड हासिल करने के लिए जिले भर के दिव्यांगजनों को बरेली के इज्जतनगर मंडल तक की दौड़ लगानी होती थी। डीआरएम रेखा यादव ने उनकी मुसीबत को देखते हुए फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, हाथरस सिटी समेत नौ रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांगजनों के आवेदन लेने और कार्ड वितरण कराने के निर्देश दिए।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने जारी आदेश में कहा कि अब निर्धारित रेलवे स्टेशनों पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक एवं वाणिज्य अधीक्षक दिव्यांगजनों के आवेदन लेंगे। उसे रजिस्टर में अंकित कर व सूची बना कर संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सत्यापन के बाद मंडल वाणिज्य कार्यालय इज्जतनगर भेजेंगे।
विज्ञापन
मंडल कार्यालय से रियायती कार्ड बनने के बाद संबंधित नामित स्टेशनों को भेज दिए जाएंगे। संबंधित कर्मी रजिस्टर में अंकित करके संबंधित दिव्यांगजन को फोन पर सूचना देकर उनके मूल प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र देखकर कार्ड दे देगा। इससे दिव्यांगजनों को खासा फायदा होगा।