{"_id":"672bbb41909ca7eac103d8e4","slug":"notice-to-medical-store-operator-for-selling-expired-medicine-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-117335-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एक्सपायरी दवा बेचने में मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एक्सपायरी दवा बेचने में मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवा बेचने की शिकायत पर बुधवार को औषधि निरीक्षक ने छापा मारा। मेडिकल स्टोर से दवा बिक्री की रसीद भी नहीं दी जा रही थी। इस पर औषधि निरीक्षक ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह से आईजीआरएस के तहत शिकायत की गई कि मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवा बेची जा रही है। इस पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने जिला जेल चौराहा स्थित प्रतिमा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मिली 10 प्रकार की दवाओं के क्रय-विक्रय के अभिलेख तलब किए। जांच में पता चला कि दवा बिक्री पर ग्राहकों को बिल जारी नहीं किया जा रहा था। औषधियाें का रिकॉर्ड भी अधूरा मिला। अन्य कमियां भी मिलने पर फर्म संचालक को चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।
सात दिनों के अंतर कमियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालक को चेतावनी दी कि दवा बेचने से पहले एक्सपायरी तिथि अवश्य चेक करें और एक्सपायरी दवाओं का निस्तारण करें। नियम का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि जहानगंज स्थित सुबीत मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। दवा बिक्री की रसीद न देने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।