{"_id":"6266e8d5c27f660421099d69","slug":"notice-to-five-including-two-principals-farrukhabad-news-knp6932862162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले विद्यालय के पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिले विद्यालय के पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। निरीक्षण में विद्यालय बंद मिलने पर बीएसए ने पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोक दिया है। दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, एक सहायक अध्यापक और दो शिक्षामित्रों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए लालजी यादव ने 23 अप्रैल को शमसाबाद विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय अहमदगंज में शिक्षामित्र सरोज व ममता कक्षा में बैठकर मोबाइल चला रही थीं, सहायक अध्यापक राम अवतार उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर कर चले गए थे। विद्यालय में चूल्हे पर एमडीएम पकाया जा रहा था। बीएसए के पूछने पर बताया गया कि गैस खत्म हो गई, इस कारण चूल्हे पर भोजन बनवाया जा रहा है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियलपुर अहमदगंज प्रथम के निरीक्षण में 12:18 बजे कोई भी बच्चा नहीं था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अभी बच्चों की छुट्टी की है। जबकि छुट्टी करने का समय 12:30 बजे है। प्राथमिक विद्यालय धमगवां 12:45 बजे बंद मिला था। बीएसए ने विद्यालय के पूरे स्टाफ का निरीक्षण के दिन का वेतन रोक दिया है। प्राथमिक विद्यालय अहमदगंज के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक राम अवतार, शिक्षामित्र सरोज, ममता और उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियलपुर अहमदगंज प्रथम के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। सभी को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।