{"_id":"660ef6fc8262e74103044134","slug":"notice-regarding-construction-of-building-and-shop-of-soni-paria-college-without-map-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110031-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना नक्शा के सोनी पारिया कॉलेज के भवन व दुकान निर्माण में नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना नक्शा के सोनी पारिया कॉलेज के भवन व दुकान निर्माण में नोटिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी पूर्व महासचिव के सोनी पारिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक को बिना नक्शा के कॉलेज का दो मंजिला भवन व व्यावसायिक निर्माण कराने के मामले में नोटिस देकर जवाब मांगा है।
फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने कैंट निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया( शाहजहांपुर जेल में बंद), मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे (उम्रकैद की सजा में मथुरा जेल में बंद) कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचालघाट चौकी के गांव बहादुरपुर निवासी शिव प्रताप उर्फ चीनू(फतेहगढ़ जिला जेल में बंद) के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के आदेश पर पुलिस व प्रशासन ने संजीव पारिया व उनके परिजनों की 36.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली।
इसमें लोको रोड का सोनी पारिया इंटर कॉलेज, पब्लिक स्कूल व कमालगंज सोनी पारिया कॉलेज को कुर्क कर डीआईओएस को प्रबंधक नियुक्त किया गया था। प्रशासन ने लोको रोड स्थित सोनी पारिया इंटर कॉलेज की भूमि व प्रपत्रों की जांच कराई। इसमें इंटर कॉलेज में दो मंजिला भवन निर्माण व व्यावसायिक निर्माण में नक्शा पास होना नहीं पाया गया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने सोनी पारिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक को बिना नक्शा के कॉलेज में दो मंजिला भवन निर्माण व व्यावसायिक निर्माण के संबंध में नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि बिना नक्शा निर्माण के संबंध में नोटिस भेजा गया है।