फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not a single Ayushman card holder is treated in Lohia Women's Hospital.

Farrukhabad News: लोहिया महिला अस्पताल में एक भी आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं

Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Not a single Ayushman card holder is treated in Lohia Women's Hospital.
फर्रुखाबाद। शासनस्तर से की गई समीक्षा में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। अक्तूबर में लोहिया महिला अस्पताल में एक भी मरीज का इलाज नहीं किया गया, जबकि पुरुष अस्पताल में 10 से कम आयुष्मान कार्ड धारकों काे इलाज मिला। मामले में सीएमओ की ओर से चेतावनी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि गरीब भी अपना बेहतर इलाज करा सकें। इसके लिए आयुष्मान कार्ड पर पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों को योजना से जोड़ा गया। इससे गरीबों को आसानी से इलाज मिल सके। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शुक्रवार को समीक्षा की तो अक्तूबर में डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में किसी भी आयुष्मान कार्ड धारक को उपचार नहीं मिला। लोहिया पुरुष अस्पताल में 10 से भी कम आयुष्मान कार्ड धारक मरीज पाए गए। इस पर प्रमुख सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज न मिलने के संबंध में लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल के सीएमएस को चेतावनी पत्र जारी करेंगे। इसके बावजूद सुधार न होने पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed