फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Non-standard toilets, housing is also incomplete

डीएम को निरीक्षण में अमानक मिले शौचालय, आवास भी अपूर्ण

Wed, 10 Feb 2021 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Non-standard toilets, housing is also incomplete
क्षेत्र के गांव सिनौड़ा पृथ्वी के मजरा रसूलपुर में जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव वनकिया के निरीक्षण में शौचालयों का अमानक निर्माण मिला। प्रधानमंत्री आवास भी अपूर्ण मिले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ग्राम सिनोड़ा पृथ्वी के मजरा रसूलपुर स्थित जूनियर विद्यालय में गुरुवार को चौपाल लगाई। इसके बाद खेल मैदान का लोकार्पण किया। गांव वनकिया में निरीक्षण के दौरान एक गड्ढे के शौचालय मिले। देवकी के शौचालय का दरवाजा खराब पाया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सचिव को फटकार लगाते हुए दरवाजा ठीक कराने व सभी शौचालयों में मानक के अनुसार दो गड्ढों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। शौचालय की अपात्र लाभार्थी सुनीता से रिकवरी के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास भी अपूर्ण मिले। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई और दो दिन कैंप लगाकर पशुओं का टीकाकरण व टैगिंग कराने के लिए कहा। एमओआईसी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी नहीं दे सके।
एसडीएम को जांच कर एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कई राजकीय नलकूप खराब होने की शिकायत मिली। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
एसडीएम सदर अनिल कुमार, एडीओ पंचायत विनय चौहान, बीडीओ राजबहादुर, डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed