फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nodal officer upset over not sitting doctor in Piku

पीकू में डॉक्टर न बैठने से नोडल अधिकारी खफा

Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer upset over not sitting doctor in Piku
लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में सीएमएस से जानकारी करतीं नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला देर शाम लोहिया अस्पताल पहुंचीं। उन्हें पीकू वार्ड में रात में डॉक्टर न मिलने की शिकायत मिली तो नाराजगी जताई। नगर पालिका के निरीक्षण में लिपिक को बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शाम करीब छह बजे लोहिया अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कर विभाग में वसूली के बारे में जानकारी ली। पता चला कि एक व्यक्ति पर अधिक टैक्स लगाकर वसूल लिया गया। वह कोर्ट चला गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने लिपिक सुधीर अवस्थी को बुलाकर फटकार लगाई। कहा कि काम दिमाग खोलकर करें। लाइटों की जानकारी ली। चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने बताया कि खंभे कम होने की वजह से कुछ क्षेत्रों में लाइटें नहीं लग पा रही हैं। उन्होंने जर्जर भवन के बारे में पूछा, तो बताया गया कि शीघ्र ही नए भवन का टेंडर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी रात सवा सात बजे लोहिया महिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचीं। मरीजों से बातचीत की। पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण किया। ऩोडल अधिकारी पीकू वार्ड पहुंचीं, तो पता चला कि रात में डॉक्टर नहीं बैठते।

इस पर सीएमओ और सीएमएस को फटकारा। डीएम ने कहा कि वह खुद ड्यूटी लगाकर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed