फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No investigation in health fair, pharmacist saw patients

Farrukhabad News: आरोग्य मेले में जांच नहीं, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज

Mon, 29 Apr 2024 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
No investigation in health fair, pharmacist saw patients
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में कई जगह एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। कई पीएचसी पर डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट ने मरीज देखे।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवदिया व आईटीआई में डॉक्टरों की तैनाती के बावजूद एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं की जा सकी। वहीं बढ़पुर ब्लाॅक के पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता व फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने 43 मरीज देखकर दवाई दी। एलटी न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी। शमसाबाद क्षेत्र के पीएचसी चिलसरा में कई महीनो से डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह ने 45 मरीजों देखकर दवा दी। एलटी न होने से बिना जांच के ही मरीज लौट गए। अव्यवस्थाओं के बावजूद कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण करने नहीं निकला। एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने बताया कि जिले में 1324 मरीजों को उपचार दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed