फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No electricity generator, patient boiled for three and a half hours

Farrukhabad News: बिजली न जनरेटर, पौने तीन घंटे उबले मरीज

Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
No electricity generator, patient boiled for three and a half hours
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में जनरेटर के तेल में खेल के चलते मंगलवार रात वार्डों में भर्ती मरीज पौने तीन घंटे तक गर्मी में उबलते रहे। बिजली जाने के बाद जनरेटर चलाने की जरूरत नहीं समझी गई। भीषण गर्मी से परेशान मरीज वार्डों में जमीन और बरामदों की फर्श पर पड़े रहे। अस्पताल में अंधेरा घुप बना रहा।
विज्ञापन

कुछ तीमारदारों ने सीएमएस के सीयूजी नंबर पर फोन किया, तो पता चला कि रात्रि ड्यूटी का कर्मचारी गायब है। पौने नौ बजे के करीब जनरेटर चलने पर कुछ राहत मिली। हालांकि जनरेटर के लोड न उठाने से बिजली आती और जाती रही। रात सवा 10 बजे बिजली आने पर राहत की सांस मिली।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में मंगलवार शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर इंतजार के बाद भी न तो जनरेटर चला और न ही बिजली आई। भीषण गर्मी और अंधेरे में परेशान मरीजों ने बेड खाली कर दिए। कोई वार्डों में जमीन पर लेट गया तो कोई बरामदे में। अंधेरा और गर्मी की वजह से परेशान मरीजों ने ड्यूटी स्टाफ नर्स से दुखड़ा सुनाया, मगर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद कई तीमारदार एकत्रित होकर इमरजेंसी आ धमके। यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान लोगों ने इमरजेंसी में लिखे सीएमएस के सीयूजी नंबर पर फोन किया। कुछ देर बाद पता चला कि रात की ड्यूटी वाला कर्मचारी साढ़े आठ बजे तक अस्पताल पहुंचा ही नहीं, जबकि दिन की ड्यूटी वाला कर्मचारी छह बजे ही चला गया। करीब पौने नौ बजे कर्मचारी के पहुंचने पर जेनरेटर चलने पर राहत की सांस ली। रात 10 बजे बिजली आने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्टाफ नर्स का कमरा खाली, चलता रहा पंखा
अस्पताल के जनरल वार्ड एफ-5 के सामने स्टाफ नर्स का कमरा है। पूरा अस्पताल और वार्ड अंधेरे में जिस वक्त घुप था। मरीज बाहर पड़े थे। उस वक्त खाली कमरे में बाहर से ताला लगा था। जबकि अंदर का पंखा, बल्ब, इन्वर्टर से चल रहा था। इसको लेकर मरीजों में खासा आक्रोश रहा।

-------
मंगलवार रात जनरेटर न चलने को लेकर कुछ लोगों का फोन आया था। इसके बाद तुरंत जनरेटर चलवा दिया गया था। कर्मचारियों की लापरवाही को वह दिखवाएंगे। उन्होंने बिजली जाने पर तुरंत जेनरेटर चलाने के आदेश दे दिए हैं।
-डॉ. प्रभात वर्मा, प्रभारी सीएमएस लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed