{"_id":"5ed7d5108ebc3e907d0839a8","slug":"nitu-murder-case-not-solved-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp563563618","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतू हत्याकांड का 11 माह में भी खुलासा नहीं, भाई ने फिर लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतू हत्याकांड का 11 माह में भी खुलासा नहीं, भाई ने फिर लगाई गुहार
विज्ञापन
मैनपुरी के युवक नीतू की हत्या का 10 माह बाद भी खुलासा नहीं हो पाया। प्रभारी निरीक्षक से नीतू के भाई ने हत्या का खुलासा किए जाने की मांग की है। इस बीच विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में हुए लाई डिटेक्टर की रिपोर्ट आ गई। इसमें 5 आरोपियों व तीन संदिग्धों पर आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी।
मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार के गांव नगला मठिया निवासी नीतू उर्फ मिथुन (25) कमालगंज के गांव गांधीनगर भटपुरा स्थित अपने बहनोई के घर से 25 जुलाई 2019 को सुबह 5 बजे दौड़ लगाने के लिए निकला था। जनपद शाहजंहापुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रसूलपुर भट्ठे के पास वहां की पुलिस को 27 जुलाई को उसका शव मिला था।
पिता रक्षपाल ने मैनपुरी के पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। भाई निरोत्तम सिंह ने बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह से मिलकर हत्या का खुलासा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
दरअसल पांच आरोपियों व गांधीनगर के तीन संदिग्धों की लाई डिटेक्टर रिपोर्ट निल आने से मामला और उलझ गया है। निरोत्तम ने बताया कि जिस दिन नीतू कमालगंज से लापता हुआ उस दिन मैनपुरी के गांव नगला तारा निवासी एक युवक की लोकेशन कमालगंज में बताई गई थी।
उससे नीतू की फोन पर नोकझोंक हुई। कहा कि हत्या का शीघ्र खुलासा न हुआ तो परिवार लखनऊ में धरना देने को मजबूर होगा।