{"_id":"62d6eb914ba40040997a1fa5","slug":"nirikshan-janch-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-cmo-farrukhabad-news-knp7084186141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः सीएमओ के आदेश बेअसर, जमीन पर बैठे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः सीएमओ के आदेश बेअसर, जमीन पर बैठे तीमारदार
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के बाहर बैठे तीमारदार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल के जिम्मेदारों पर सीएमओ के आदेश बेअसर हैं। निरीक्षण में एसएनसीयू वार्ड के बाहर तीमारदारों के बैठने के लिए बेंचें उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे, मगर इसका अनुपालन नहीं हुआ। लिहाजा 50 से अधिक महिला, पुरुष जमीन पर बैठे थे। सिर्फ 12 लोगों के बैैठने की ही व्यवस्था है।
महिला अस्पताल के प्रथम तल पर बने एसएनसीयू वार्ड में 28 दिन तक के बच्चों का इलाज होता है। लिहाजा उनके परिजन वार्ड के बाहर ही रहते हैं। वहां बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है, लिहाजा बरामदा और गैलरी में जमीन पर रात-दिन समय काटते हैं। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया, तो जमीन पर बैठने पर नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी को बेंचों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। सीएमएस ने तीन बेंचें डलवाकर 12 लोगों के बैठने की व्यवस्था कर दी। जबकि मंगलवार सुबह से 50 से अधिक महिला-पुरुष तीमारदार जमीन पर बैठे रहे। सीएमएस ने बताया कि फिलहाल कुछ बेंचें डलवा दी हैं। शीघ्र ही और बेंचों की व्यवस्था की जा रही है।