{"_id":"5f132a0d8ebc3e638517435d","slug":"nine-thousand-rupees-for-per-month-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp571924920","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय के रखरखाव को मिलेंगे नौ हजार प्रति माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय के रखरखाव को मिलेंगे नौ हजार प्रति माह
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुुदायिक शौचालय बनाने के आदेश हैं। इसके साथ ही शौचालयों के रखरखाव को ग्राम पंचायतों को प्रति माह 9 हजार रुपये मिलेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिलाधिकारी व डीपीआरओ को जारी आदेश में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इनका नियमित इस्तेमाल किए जाने के उद्देश्य से सफाई और रखरखाव की अच्छी व्यवस्था बनाई जाए।
शौचालय में महिला व पुरुष की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। रखरखाव की व्यवस्था के लिए प्रति माह नौ हजार रुपये खर्च निर्धारित किया गया है। इसमेें सफाई के लिए केयरटेकर को 6000 रुपये दिए जाएंगे, जो रोज दो बार सफाई करेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा 500 रुपये बिजली, प्लंबिंग, नल व टोटी की मरम्मत के लिए, झाड़ूू, बाल्टी आदि को 200, साबुन, वांशिग पाउडर, हारपिक, मास्क, दस्ताने आदि को 1000, यूटिलिटी 1000 व अन्य खर्च 300 रुपये ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों को रखरखाव की जिम्मेदारी प्राथमिकता से दी जाएगी।