{"_id":"5f182fe98ebc3e637456317b","slug":"nine-people-found-corona-positive-farrukhabad-news-knp5725417172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय की महिला कर्मी, सिपाही, रिक्रूट सहित 9 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय की महिला कर्मी, सिपाही, रिक्रूट सहित 9 संक्रमित
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद के मोहल्ला इंदिरा नगर की सील की गई गली। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
नौ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
फर्रुखाबाद। जिले में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय की कर्मचारी, पुलिस लाइन का सिपाही व पीएसी के रिक्रूट सहित 9 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है। महिला कर्मचारी के संक्रमित होने से सीएमओ कार्यालय बंद कर दिया गया।
जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब सरकारी विभागों के लोग भी तेजी से चपेट में आ रहे हैं। एक हफ्ते पहले संक्रमित निकले फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना निवासी मिलेट्री हास्पिटल के कर्मचारी के परिजनों का नमूना लिया गया। इसमें सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात उसकी 59 वर्षीय पत्नी व 29 वर्षीय पुत्र के अलावा किरायेदार सेतु निगम के 52 वर्षीय बेलदार के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा पुलिस लाइन का सिपाही (35) व प्रशिक्षण ले रहे पीएसी के रिक्रूट(24) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजादनगर व इंदिरानगर निवासी 28 वर्षीय दो युवक एक निजी संचार कंपनी में मार्केटिंग व डीलरशिप का काम करते हैं। जांच में दोनों संक्रमित मिले। दोनों युवकों के व्यापारियों के संपर्क में रहने से बाजार में हड़कंप मच गया। युवकों को एल-1 अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज भेजने के साथ गलियों को सील कर दिया गया। एक युवक के 8 परिजनों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया, जबकि दूसरे युवक के परिजन होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शमसाबाद के मोहल्ला मूलचंद में एक सप्ताह पूर्व युवक कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद संपर्क में आए लोगों के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट में संक्रमित युवक का 43 वर्षीय पड़ोसी व एक 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। जिले में कुल 357 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 238 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 10 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 109 केस अभी एक्टिव हैं।