फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Night vision cameras installed to catch leopard

तेंदुए को पकड़ने के लिए पेड़ों पर लगवाए गए नाइट विजन कैमरे

Tue, 01 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Night vision cameras installed to catch leopard
तेंदुआ के पंजे के निशानों को देखते हुए मुख्य वन संरक्षण अधिकारी के के सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
तेंदुआ पकड़ने के लिए लगवाए नाइट विजन कैमरे
विज्ञापन

अमृतपुर। सीएफओ (चीफ फॉरेस्ट आफीसर) ने मंगलवार को गांव पहुंच कर तेंदुआ के पंजों के निशान देखे और पेड़ों पर नाइट विजन कैमरे लगवाए। डीएफओ को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को मुखौटे बांटे जाएं। कोई भी ग्रामीण खुले में शौच करने न जाए। पंजों के निशान से शेर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर कंचनपुर में कई दिनों से तेंदुआ का आतंक है। सोमवार को एक ग्रामीण पर तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीण खेतो में जाने से कतराने लगे हैं। तेंदुआ पर नजर रखने के लिए कानपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह ने गांव पहुंचकर नाइट विजन कैमरे पेड़ों और बिजली के पोलों पर लगाए।
विज्ञापन

इससे पता चल जाएगा की कितने क्षेत्र में तेंदुए का आना जाना है। ये भी पता लगेगा कि तेंदुआ ही है या और कोई जानवर। उधर, तेंदुआ अब तक न पकड़ में न आने की जानकारी डीएफओ पीके उपाध्याय ने उच्च अधिकारियों को दी थी। इसके बाद कानपुर से आए डॉ. आर के सिंह ने मंगलवार को सुबह 7 बजे गांव पहुंच कर तेंदुआ के पंजों के निशान देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजे की फोटो खींचकर नाप की। कानपुर मंडल के मुख्य वन सरंक्षण अधिकारी के के सिंह भी मंगलवार को आ गए। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी की। गोशाला के नजदीक तालाब किनारे पंजों के निशान देखे। उन्होंने डीएफओ पीके उपाध्याय को निर्देश दिए कि मुखौटे बनवा कर ग्रामीणों को वितरण कराए जाए। इनको पहन कर ही ग्रामीण घर से बाहर निकलें। तालाब के किनारे मिले पंजे के निशान का साइज ज्यादा बड़ा होने से उन्होंने शेर होने की आशंका जताई है।
केके सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि खेतों में जाते समय सावधानी बरतें। कई लोग इकट्ठे होकर बातचीत करते हुए जाएं। रात के समय लालटेन साथ लेकर ही घरों से निकलें।

निगरानी को बनीं चार टीमें
तेंदुए की निगरानी के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने चार टीमें बनाई हैं। डीएफओ ने बताया है कि चारों टीमें बुधवार सुबह 7 बजे गांव पहुंचेंगी। तेंदुआ के आने जाने वाले मार्ग को देखेंगी। जिस रास्ते से तेंदुआ आएगा उस रास्ते पर ताजे पंजे के निशान मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed