फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempt to burn dowry demand to the newlyweds, case filed against seven

Farrukhabad: दहेज में बाइक की मांग नहीं हुई पूरी, तो नवविवाहित को जलाने का प्रयास, सात पर मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Jan 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn dowry demand to the newlyweds, case filed against seven
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फर्रुखाबाद जिले के संकिसा कोतवाली क्षेत्र में दहेज में बाइक की मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव साहबगंज निवासी हरिओम ने पुत्री रंजना की 20 मई 2022 को मैनपुरी थाना कुरावली गांव नौगांव निवासी प्रवीन के साथ धूमधाम से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरलीजन दहेज में बाइक की मांग कर रंजना को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने पेट्रोल डालकर रंजना को जान से मारने का प्रयास किया। वहीं, 27 मई को रंजना को मारपीट कर घर से निकाल दिया और दूसरी शादी करने की धमकी दी। इसके बाद बेटी को घर भी आने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हरिओम की तहरीर पर पति प्रवीन कुमार, जेठ कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार,जेठानी मीना, रूबी, ननद राजकुमारी, नंदोई होमगार्ड प्रमोद कुमार के खिलाफ  दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed