फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Newborn dies due to bleeding from Vigo, misbehavior with family members

Farrukhabad News: वीगो से खून बहने से नवजात की मौत, परिजनों से अभद्रता

Sun, 01 Sep 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies due to bleeding from Vigo, misbehavior with family members
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती 12 दिन की नवजात के वीगो से अधिक खून निकलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिकायत की तो कर्मियों ने अभद्रता कर बाहर निकाल दिया। शिकायत पर सीएमएस ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने के गंगलऊ निवासी अनिल कुमार की पत्नी आरती ने 19 अगस्त को जुड़वां (एक पुत्र और पुत्री) बच्चों को जन्म दिया था। तय समय से पहले प्रसव होने की वजह से बच्चों को लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात बेटी के लगी वीगो में खून बहने लगा, मगर ड्यूटी कर्मी ने ध्यान नहीं दिया। एक बार अंदर देखने पहुंचे परिजनों ने खून निकलता देखा, तो शिकायत की। इस पर स्टाफ नाराजगी जताने लगे। प्रसूता आरती ने बताया कि उनके परिवार के लोगों से जमकर अभद्रता की। वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। अनिल कुमार ने बताया कि अधिक खून बहने की वजह से बेटी की मौत हो गई है। उन्होंने इसकी शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। शुक्रवार रात एसएनसीयू में डॉ. सुनील अग्रवाल, स्टाफ नर्स सीमा व पूजा की ड्यूटी थी। वह टीम बनाकर इसकी जांच कराएंगे। दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed