फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   New potatoes hit the market, 28 packets arrived on the first day

Farrukhabad News: नए आलू की बाजार में दस्तक, पहले दिन पहुंचे 28 पैकेट

Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
New potatoes hit the market, 28 packets arrived on the first day
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में रविवार को पहले दिन 28 पैकेट नया आलू पहुंचा। 2622 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से आलू खरीदा गया। नया आलू आने से मंडी की रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जनपद में इस वर्ष आलू की बुआई में देर हाेने से नया आलू भी तैयार होने में समय लग रहा है। हर वर्ष सातनपुर मंडी में 18 नवंबर को आलू बिक्री का शुभारंभ किया जाता था। इस पर बार आलू न पहुंचने से 18 नवंबर को उद्घाटन भी नहीं किया गया। रविवार को मंडी में नया आलू पहुंचा।
विज्ञापन

आढ़ती अजय राजपूत फौजी की एयरफोर्स ट्रेडिंग कंपनी आढ़त पर गांव रसूलपुर फैजबाग निवासी सरफुद्दीन 28 पैकेट आलू लेकर पहुंचे। व्यापारी दीपू कटियार ने 1311 रुपये पैकेट (50 किलो) के भाव में खरीदा। मंडी में आलू की पहली खरीद पर आढ़ती ने लोगों का मुंह मीठा कराया। किसान सरफुद्दीन ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा खेत में आलू की फसल बोई थी। दो दिन पहले एक बीघा आलू खोदा था, जिसमें 17 पैकेट आलू निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बीघा में निकले 28 पैकेट आलू सातनपुर मंडी लेकर आए। मंडी में मौजूद किसान व आलू व्यापारियों ने बताया कि इस बार तापमान अधिक होने से आलू की पैदावार कम हो रही है। इससे कुछ किसानों ने आलू की खड़ी फसल जुतवाकर दोबारा आलू की बुआई कर दी।

आढ़ती अरविंद राजपूत व आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू ने बताया कि मौसम में गर्मी की वजह से अभी तक नये आलू की मंडी में आवक नहीं रही। दिसंबर में आलू की आवक बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल आलू बिक्री का शुभारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed