{"_id":"bc060b87d8c7637d13def07c9f583e5a","slug":"new-policy-to-promote-milk-production-ramamurthy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने को नई नीति-राममूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने को नई नीति-राममूर्ति
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुग्ध विकास राज्य मंत्री ने यहां कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के
विज्ञापन
लिए नई नीति लागू की गई है। वे शुक्रवार को फर्रुखाबाद महोत्सव में भाग
लेने आए थे। इससे पहले उन्होंने फर्रुखाबाद महोत्सव समिति के अध्यक्ष के घर
में बने ऐतिहासिक संग्रहालय का अवलोकन किया।
पटेल पार्क में आयोजित महोत्सव में भाग लेने से पहले दुग्ध विकास राज्य मंत्री राममूर्ति वर्मा ने अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत के आवास पर बने ऐतिहासिक संग्रहालय का जायजा लिया। इसके बाद मंत्री पटेल पार्क पहुंचे और यहां स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
फर्रुखाबाद महोत्सव में मुख्य अतिथि वर्मा ने कहा कि बसपा सरकार में दुग्ध व्यवसाय घाटे में था। सपा सरकार में ये फायदे में चल रहा है। घाटे की काफी भरपाई की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पराग डेयरियों को मॉडल बनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव को यहां के रहने वाले लोग और ऊंचाइयों तक ले जाएं।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा किसानों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है।