{"_id":"63e92c028f6a5c1eb000946e","slug":"nepalese-youth-jumps-from-speeding-bus-farrukhabad-news-c-12-1-77459-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: तेज रफ्तार बस से नेपाली युवक ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: तेज रफ्तार बस से नेपाली युवक ने लगाई छलांग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली जा रही तेज रफ्तार बस से नेपाली युवक ने छलांग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
नेपाल के जिला डौटी के गांव बाग ढाटा निवासी प्रसाद भंडारी (42) गांव के ही साथी किशन के साथ बरेली की ओर बस से जा रहे थे। बस बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमापुर मोड़ पर पहुंची। अचानक प्रसाद भंडारी सीट से उठकर खिड़की की ओर गया। उसने खिड़की खोली और छलांग लगा दी। परिचालक भी कुछ समझ नहीं सका।
सवारियों के शोरगुल पर बस रोकी गई। लोगों ने देखा, तो वह गंभीर रूप से घायल था। साथी किशन ने देर रात एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। ईएमओ डॉ.आकाश बंसल ने बताया कि घायल का साथी उसे मानसिक बीमार बता रहा था। उसके सिर और शरीर में काफी चोटें थीं।