फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Neonatal death , including four of the couple 's statements

नवजात की मौत में दंपति समेत चार के हुए बयान

Fri, 03 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Neonatal death , including four of the couple 's statements
सिटी अस्पताल में हुई नवजात की मौत के मामले में एसीएमओ ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। मोहल्ला
विज्ञापन
नेकपुर निवासी विजय कटियार की पत्नी प्रीति को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग शहर के सिटी अस्पताल में 18 नवंबर 2013 को लेकर आए थे। यहां प्रीति को भर्ती कर लिया गया। परिजनाें का आरोप है कि  उसका सही से इलाज नहीं किया गया।

आपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। इसकी शिकायत मिलने पर विजय कटियार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जांच अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएमओ  को सौंपी थी। सीएमओ ने इसकी जांच एसीएमओ डाक्टर राजवीर सिंह, महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सरोजवाला, डा. कमलेश शर्मा, डा. राजेश तिवारी, डा. अखिलेश कुमार को जिम्मेदारी दे दी।

शुक्रवार को एसीएमओ डा. राजवीर सिंह ने विजय कटियार, उनकी पत्नी प्रीति, भाई अजय कटियार और भाभी संगीता के बयान दर्ज किए। एसीएमओ डा. राजवीर ने  बताया कि विजय ने कुछ बिंदु को शामिल करने की मांग की थी। उन्हीं बिंदुओं पर जांच की जा रही है। विजय और उनके परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed