फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Neither the patient nor the doctor in Piku ward

पीकू वार्ड में न मरीज और न ही डॉक्टर

Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Neither the patient nor the doctor in Piku ward
लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना के मरीजों की संख्या भले ही तेजी से बढ़ रही हो, मगर लोहिया अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड में डॉक्टर नहीं बैठते। ऐसे में स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय ही अपनी सीटों पर मुस्तैद दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं संक्रमण के दौर में वार्ड परिसर में आने-जाने की कोई मनाही नहीं है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए 40 बेड तैयार किए गए हैं। इनमें से 12 पर वेंटीलेटर हैं। अन्य सभी बेडों पर प्लांट से पाइपलाइन से ऑक्सीजन और कन्संट्रेटर भी लगाए गए हैं। मशीनरी सिस्टम दुरुस्त होने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर दिक्कत है। यहां तीनों शिफ्टों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है, मगर डॉक्टर सीट पर मिल जाएं यह तो मरीज की किस्मत ही है।
विज्ञापन

पीकू वार्ड में शनिवार सुबह आठ से दो बजे तक की शिफ्ट में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सूद की ड्यूटी थी। दोपहर एक बजे उनके कमरे का गेट तो खुला था, मगर सीट खाली थी। वार्ड ब्वॉय राजू ने बताया कि साहब राउंड पर गए हैं। जब वार्ड में जाकर देखा तो एक भी बेड पर मरीज भर्ती नहीं था। इससे साफ हो गया कि डॉक्टर अस्पताल में नहीं थे। एक स्टाफ नर्स ने बताया कि शुक्रवार को तीन मरीजों की छुट्टी हुई है। इसके बाद कोई भी भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चक्कर लगाने के बाद भर्ती होता मरीज
पीकू वार्ड में किसी बच्चे को भर्ती करने के लिए मरीज के तीमारदार को इमरजेंसी और पीकू वार्ड के कई चक्कर लगाने होते हैं। व्यवस्था के अनुसार मरीज इमरजेंसी में जाएगा। वहां रजिस्टर में नाम लिखवाकर पीकू वार्ड जाएगा। वहां डॉक्टर को दिखाकर भर्ती की सहमति लेगा। इसके बाद फिर इमरजेंसी में आकर भर्ती की कागजी कार्रवाई पूरी करके फाइल तैयार करवाकर कागज पीकू वार्ड ले जाएगा। तब कहीं मरीज भर्ती हो सकेगा। इस दौरान यदि इमरजेंसी और पीकू वार्ड का कोई डॉक्टर इधर-उधर हुआ, तो इंतजार करना मजबूरी है।

वर्जन...
डीएम ने पीकू वार्ड में डॉक्टर को बैठने के निर्देश दिए हैं। यदि डॉक्टर नहीं बैठते हैं तो शिकायत मिलने पर डीएम को अवगत कराएंगे। किसी भी मरीज को दिक्कत हो तो वह शिकायत करे।- डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।

लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में खाली पड़े बेड। संवाद

लोहिया अस्पताल के पीकू वार्ड में खाली पड़े बेड। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed