{"_id":"68fcbbe63610f16d9b034243","slug":"neighboring-youth-beats-elderly-couple-with-a-stick-farrukhabad-news-c-12-1-jhs1001-1307180-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पड़ोसी युवक ने वृद्ध दंपती को लाठी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पड़ोसी युवक ने वृद्ध दंपती को लाठी से पीटा
Sat, 25 Oct 2025 05:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पड़ोसी युवक ने वृद्ध दंपती को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। वह नग्न होकर उन्हें गाली देता रहा। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे दंपती ने आरोपी का वीडियो पुलिस को सौंपा।
मऊदरवाजा थाने के गांव हाथीपुर निवासी रामौतार की पत्नी शारदा देवी (60) शुक्रवार देर शाम घर पर काम कर रही थीं। उसी समय पड़ोस का ही युवक उन्हें गाली देने लगा। कुछ ही देर में उसने कपड़े उतार दिए और लाठी लेकर शारदा पर हमलावर हो गया। उनकी चीख पुकार पर उनके पति रामौतार (63) भागकर बचाने पहुंचे तो युवक ने रामौतार को भी पीट दिया।
यह देख शारदा के परिजनों ने युवक का मोबाइल से वीडियो बना लिया। शारदा की बहू बविता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल वृद्ध दंपती का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। बविता ने पुलिस को वीडियो भी सौंपे हैं। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।