फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Negligence: Treatment of malnourished children going on in Piku ward.

लापरवाही: कुपोषित बच्चों का पीकू वार्ड में चल रहा इलाज

Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Treatment of malnourished children going on in Piku ward.
फर्रुखाबाद। जिम्मेदारों की लापरवाही कुपोषित बच्चों के जीवन को खतरा बन सकती है। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) वार्ड फुल होने पर कुपोषित बच्चों को पीकू वार्ड में अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चों के साथ भर्ती किया जा रहा है। इससे कुपोषण के शिकार बच्चों में भी संक्रमण फैलने का खतरा है। एनआरसी में एक वार्ड को स्टाफ रूम बना दिया गया। जबकि अलग बने स्टाफ रूम में ताला लटका रहता है।
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में एनआरसी वार्ड अलग बना है। इसमें चार वार्ड हैं। एक वार्ड में बच्चों के खेलने की व्यवस्था और दो वार्डों में आठ बेड पड़े हैं। एक वार्ड में मरीज भर्ती करने के बजाय स्टाफ रूम का रूप दे दिया गया। जबकि एनआरसी का स्टाफ बैठने के लिए अलग से रूम की व्यवस्था है। उसमें हमेशा ताला पड़ा रहता है।
विज्ञापन

करीब आठ दिन से कुपोषित बच्चों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सभी आठ बेड भरने के बाद कुपोषण का शिकार तीन बच्चों को एनआरसी वा़र्ड में भर्ती सर्दी, जुकाम, बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित बच्चों के साथ भर्ती कर दिया गया। हालांकि इनका लिखित में इलाज एनआरसी वार्ड में ही चल रहा है। जिम्मेदारों की यह छोटी सी लापरवाही कुपोषित बच्चे के लिए कभी भी घातक हाे सकती है। इन बच्चों में संक्रामक रोगों से पीड़ित बच्चों का वायरस कभी भी प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार तक तीन कुपोषित बच्चों का पीकू वार्ड में इलाज चल रहा था। बुधवार को दो बच्चों की छुट्टी की गई। राजेपुर के गांव जैनापुर निवासी आशीष और उनकी पत्नी मोनी ने अपनी डेढ़ साल की कुपोषित बेटी सौम्या को उपचार के लिए शनिवार को एनआरसी वार्ड में भर्ती कराया था। मां मोनी ने बताया कि वहां से पीकू वार्ड के दो नंबर बेड पर भेज दिया गया। तभी से उसका यहां इलाज चल रहा है। अन्य दो बच्चे चले गए।


सीएमओ डाॅ. अवनीेंद्र कुुमार ने बताया कि कुपोषित बच्चों को पीकू वार्ड में भर्ती कर उपचार करना गलत है। यदि पीकू वार्ड में कुपोषित बच्चे भर्ती किए गए हैं, तो इस संंबंध में वह स्पष्टीकरण तलब करेंगे। एनआरसी वार्ड के बैड भरे होने की स्थिति में कुपोषित बच्चों को किसी दूसरे वार्ड में भर्ती किया जना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed