{"_id":"5d41901e8ebc3e6cc2269f1e","slug":"need-to-know-about-legal-rights-farrukhabad-news-knp504722782","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन
विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हर नागरिक को संविधान से मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर जूनियर छात्र को अपने सीनियर का सम्मान करना चाहिए। यदि सीनियर ऐसा कोई कार्य करता है जिससे उसके सम्मान को ठेस लगती है तो इसके लिये एंटी रैगिंग समिति जांच करती है और इसकी सूचना भी दें। इसमें सजा का प्रावधान भी है।
कंपिल रोड स्थित विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज में आयोजित विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में कॉलेज की छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि जनता के अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूकता के लिए सरकार गंभीर है। लोगों में लोकतांत्रिक समझ का विकसित होना जरूरी है।
महिलाएं व बेटियां अपने अधिकारों को पहचाने। महिला दरोगा मीनेष पचौरी ने कहा कि सरकार ने महिला व छात्राओं की सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर दिया है, लेकिन अब तक उस पर कायमगंज की कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसा भी नहीं है कि यहां घटनाएं नहीं होती हैं।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. वीके गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन श्याम मिश्रा ने किया। शिक्षक कुलदीप आर्य, राघव चंद शुक्ला एडवोकेट आदि मौजूद रहे।