फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   NCR booked under minor section for fighting with home guard

Farrukhabad News: होमगार्ड से मारपीट में मामूली धारा में एनसीआर

Tue, 26 Sep 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
NCR booked under minor section for fighting with home guard
मोहम्मदाबाद। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। वहीं, पुलिस ने होमगार्ड से मारपीट में मामूली धारा में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी होमगार्ड मुन्नू सिंह रविवार की रात मोहम्मदाबाद चौराहे पर पिकेट ड्यूटी पर था। उसी दौरान कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी त्यागी वहां से गुजरा। उसने होमगार्ड मुुन्नू सिंह को देखकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर होमगार्ड की डंडे से पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर सिपाही मौके पर पहुंचे। त्यागी को पकड़ लिया। पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर त्यागी के खिलाफ मामूली धारा में एनसीआर दर्ज कर ली। होमगार्ड का सीएचसी पर मेडिकल कराया। सोमवार को पुलिस ने होमगार्ड से मारपीट करने वाले त्यागी का शांतिभंग में चालान कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि ड्यूृटी पर तैनात होमगार्ड से मारपीट में एनसीआर दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान करने की कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed