{"_id":"6924aac745e7570e330a3ee8","slug":"ncc-cadets-took-the-oath-of-road-safety-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-133254-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एनसीसी कैडेट्स ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एनसीसी कैडेट्स ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ
Tue, 25 Nov 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-42 जीजीआईसी में छात्राओं को संबोधित करते यातायात प्रभारी। स्रोत: पुलिस
फर्रुखाबाद। जीजीआईसी फतेहगढ़ में सोमवार को यातायात जागरूकता माह के तहत फोर यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन की कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह के निर्देशन में लगे जागरूकता शिविर में सड़क सुरक्षा के महत्व पर जानकारी देकर शपथ दिलाई गई। यातायात प्रभारी ने कैडेट्स को हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक संकेतों और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण नियमों की अनदेखी है। यदि सभी लोग नियमों का पालन करें तो अधिकांश दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। शराब पीकर वाहन चलाना और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग को उन्होंने सबसे खतरनाक आदत बताया।
उधर, एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं को हेलमेट व सीट बेल्ट के नियमित उपयोग की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं अपने अभिभावकों और परिवारजनों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं और एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।