फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Naxalism happened with 10 lakh Hindus in Partition

Farrukhabad News: विभाजन विभीषिका में 10 लाख हिंदुओं के साथ हुआ नक्सलवाद

Mon, 14 Aug 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Naxalism happened with 10 lakh Hindus in Partition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुई गोष्ठी में राज्य सभा सांसद ने कहा कि भारत विभाजन विभीषिका में 10 लाख हिंदुओं के साथ नक्सलवाद हुआ। कांग्रेस ने कभी हिंदुओं के पक्ष में बात नहीं की जबकि पाकिस्तान में 428 मंदिर तोड़े गए। डेढ़ करोड़ हिंदू विस्थापित हुए।

भाजपा की ओर से सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आवास विकास कालोनी स्थित लोहिया मूर्ति से मधुर मिलन गेस्ट हाउस तक काली पट्टी बांधकर मौन पदयात्रा निकाली गई। यहां हुई गोष्ठी में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने विभाजन विभीषिका पर कांग्रेस को जमकर घेरा।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस को भारत विभाजन की बात पहले से पता थी। देश के आजाद होने एक दिन पहले ही पाकिस्तान अलग कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तान में 428 मंदिर तोड़े गए। उस दौरान डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंटवारे का विरोध किया तो पं.जवाहर लाल नेहरू ने पाकिस्तान से कई बार वार्ता की, लेकिन हिंदुओं के पक्ष में कोई काम नहीं हुआ। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश व हिंदुओं का सम्मान बढ़ा है। सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भूदेव राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, ठा.वीरेंद्र सिंह, पियूष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने विभीषिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद जीजीआईसी छात्राओं ने अधिकारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर विभीषिका में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। बाद में सभागार के बाहर लगाए गए पोस्टरों के माध्यम से छात्राओं को विभीषिका और आजादी के हालातों की जानकारी दी गई।
----------------------
फोटो- 36,
पूर्व सैनिकों ने अमर शहीदों को याद किया
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिक सेवा संघ व परिषद के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया।

सोमवार शाम सोल्जर बोर्ड फतेहगढ़ शहीद स्मारक पर कार्यक्रम हुआ। अमर शहीदों को पुष्पांजलि देने के बाद मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संगठन के संरक्षक ठा. वीरेंद्र सिंह राठौर, आरपी अग्निहोत्री, रामकरन सिंह चौहान, बीएस वर्मा, सीपी सिंह परिहार, राकेश सिंह राठौर, मुनेश्वर सिंह चौहान, श्याम सिह चौहान, वीरपाल सिंह, रामप्रकाश चौहान, एनपी यादव, चोब सिंह, अहिबरन सिंह, अभय कुमार, एचएस गिरि, जुगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, श्याम प्रताप सिंह, राजेश सिंह, उदयराज सिंह, रामनरेश दीक्षित, रामचंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed