फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   National seminar was concluded

राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

Sat, 20 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
National seminar was concluded
भारतीय महाविद्यालय में शनिवार को डा. अंबेडकर के विचारों की प्रासांगिकता
विज्ञापन
विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बतौर मूख्य अतिथि पहुंचे  केके डिग्री कॉलेज इटावा के प्राचार्य डा. मोहकम सिंह ने कहा कि भारतीय समाज में तमाम ऐसी रूढ़ीवादिताएं थीं, जिन्हाेंने सामाजिक समरसता का तानाबाना छिन्न-भिन्न कर दिया था।

इसको जोड़ने के लिए डा. अंबेडकर ने हिंदुओं को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। कानपुर से आए प्राचार्य डा. सीसी यादव ने कहा कि डा. अंबेडकर के नाम से लोगों को छला जा रहा है। यहां बदायूं से प्राचार्य डा. अनिरुद्घ यादव, डा. वीके गिरिजा, सुरेश गोयल, डा. प्रभात अवस्थी और डा. श्यामलाल निर्मोही आदि ने विचार व्यक्त किया।

अध्यक्षता  प्रबंध समिति के उप सचिव सुधीर शर्मा, अरुण प्रकाश तिवारी ने की की। प्राचार्य डा. विश्राम सिंह, डा. रमन प्रकाश, डा. आलोक बिहारी, डा. अवधेश शुक्ला और प्रदीप शुक्ला ने प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर अतिथियों को सम्मानित किया। यहां प्रो. रमाशंकर मिश्रा, डा. मनमोहन लाल गोस्वामी, डा. एसएन त्रिवेदी, डा. माधुरी दुबे, ओमप्रकाश मिश्र कंचन, डा. राजकुमार सिंह, शमा परवीन, डा. आशुतोष चतुर्वेदी, डा. गायत्री मिश्रा व अर्चना दुबे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed