फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   National rank improved, ODF Plus certificate received

Farrukhabad News: नेशनल रैंक सुधरी, ओडीएफ प्लस का मिला सर्टिफिकेट

Fri, 18 Jul 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 18 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
National rank improved, ODF Plus certificate received
फर्रुखाबाद। वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद की स्वच्छता की राष्ट्रीय रैंक में 23 अंकों का सुधार हुआ है। इस बार 217 रैंक हासिल किए हैं। यही नहीं ओडीएफ प्लस प्लस का सर्टिफिकेट भी मिलना तय है। गंगा टाउन में 12वां स्थान मिलना भी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार सभी नगर निकायों की स्वच्छता का सर्वेक्षण कराती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नगर पालिका परिषद की राष्ट्रीय रैंक 240 आई थी। इस इस बार आई रैंक में 23 अंकों का सुधार होकर 217 पर रह गई। यह नगर पालिका परिषद बड़ी उपलब्धि मान रहा है। यही नहीं इस बार आए परिणाम में पालिका को ओडीएफ प्लस प्लस का सर्टिफिकेट भी देने की बात कही गई है। इसके अलावा गंगा टाउन में इस वर्ष शहर के 12वां स्थान हासिल हुआ है। यह भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन का काम देख रहे पुनीत कुमार ने बताया कि शहर में अच्छा काम हुआ है। इसी वजह से राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ। साइड पर अधिक लोड होने की वजह से राज्य स्तरीय परिणाम नहीं मिल पा रहा है। उनकी कोशिश है कि चालू वित्तीय वर्ष में स्वच्छता में बड़ा सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed