फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   National Family Benefit Scheme angry commissioner of slow growth

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की धीमी प्रगति से कमिश्नर नाराज

Tue, 19 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
 National Family Benefit Scheme angry commissioner of slow growth
तहसील दिवस में समस्याएं सुनते कमिश्नर इफ्तखारुद्दीन। - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में कमिश्नर इफ्तखारुद्दीन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना कार्य की धीमी प्रगति पर कमिश्नर ने उप जिलाधिकारी सदर पर नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिए कि जल्द ही लाभार्थियों को राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ देकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इस दौरान आएं 34 प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को सदर तहसील सभागार में जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस शुरू हुआ। दोपहर को यहां पहुंचे कमिश्नर इफ्तखारुद्दीन ने फरियादियों की समस्याएं सुनना शुरू कीं। कमिश्नर ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के रजिस्टर को देखकर तहसीलदार आरपी चौधरी से पूछा कि कितने लोगों को अभी इस योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने संख्या 75 बताई। इतना सुनते ही कमिश्नर का पारा चढ़ गया और उन्होंने उप जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार पर नाराजगी जाहिर की। संख्या में गड़गड़ी जान एसडीएम ने तहसीलदार आरपी चौधरी को फटकार लगाते हुए कहा कि नेट पर सही डाटा जाकर देखें। इसके बाद बताएं कितने मामले में पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तहसीलदार ने नेट पर जानकारी कर बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 24 मामले पेंडिंग हैं। कमिश्नर ने डीएम व एसडीएम को निर्देश दिए कि लाभार्थियों को तीन दिन में राष्ट्रीय पारिवारिक योजना की चेक देकर रिपोर्ट उन्हें दें। जो लेखपाल काम में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।


उन्हें बर्खास्त किया जाए। इस दौरान जितेंद्र कुमार ने चिक व खटिक जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने, अभिषेक कुमार ने माइक्रो कामधेनु योजना के तहत ऋण दिलवाने, हासिम हुसैन ने हमारी बेटी उसका कल योजना का लाभ दिलाने, तारिक अंसारी ने नरकसा अंबेडकर नगर में क्षतिग्रस्त नाले व सड़कों की मरम्मत करवाने और नगला समई गांव के भूपलाल ने बोरिंग योजना के अंतर्गत लगवाए गए ट्यूबवेल में चेंबर निर्माण का अुनदान दिलाए जाने की मांग की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण, डीएसओ हिमांशु द्विवेदी, ईओ नगर पालिका रोली गुप्ता के अलावा अन्य अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed