फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nasimuddin the SP government had accused of being anti-Muslim

नसीमुद्दीन ने सपा सरकार पर मुस्लिम विरोधी होने का लगाया आरोप

Wed, 08 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 08 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nasimuddin the SP government had accused of being anti-Muslim
शमशाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : Amar ujala

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मोहल्ला गढ़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुस्लिम विरोधी हैं। उन्होंने भाजपा ने मिलकर प्रदेश में दंगे कराए हैं।

विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम के समर्थन में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन ने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। डूबते को जो सहारा देगा, उसे भी डूबना पड़ेगा। भाजपा पर प्रहार करते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि चुनाव के समय ही भाजपा को मंदिर बनवाने की याद आती है। इसके बाद वह भूल जाते हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दादरी कांड भी सपा और भाजपा ने मिलकर कराया था। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुस्लिम विरोधी बताया था। कहा कि बसपा मुस्लिमों की हितैषी है। बसपा ने ही लखनऊ में अरबी एवं उर्दू यूनीवर्सिटी खुलवाई है।इस अवसर पर कानपुर मंडल के कोआर्डिनेटर राहुल गौतम, सुनीत सिद्घार्थ, सुरेश शर्मा, डा. अकलीम तथा बसपा प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed