फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Muslim society performed Jalabhishek in Pandaveshwar Nath temple

Farrukhabad News: मुस्लिम समाज ने पांडवेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

Thu, 27 Jul 2023 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Muslim society performed Jalabhishek in Pandaveshwar Nath temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फर्रुखाबाद। सांप्रदायिक सद्भाव की खातिर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले निकली कांवड़ यात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने हर-हर महादेव व बम-बम भोले उद्घोष के साथ पांडवेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। पांचाल घाट पर गंगा में स्नान के बाद कांवड़ में जल भरकर निकली यात्रा पर कई स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई। कहा कि सभी अपने धर्मों के प्रति आस्था रखें और दूसरे धर्मों का सम्मान करें।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला सहसंयोजक अब्दुल जब्बार की देखरेख में मुस्लिम समाज के लोग पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचे। वहां हर-हर गंगे उद्घोष के साथ पतित पावनी भागीरथी में स्नान कर गंगा-जमुनी तहजीब की फिर मिसाल कायम की। इसके बाद कांवड़ों में जल भरकर बम-बम भोले उद्घोष के साथ यात्रा शुभारंभ किया। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ कई हिंदू युवा भी कांवर लेकर चल रहे थे। कांवड़ यात्रा अमेठी कोहना, चांदपुर, कादरीगेट, लालगेट, घुमना, चौक, रेलवे रोड होती हुई पांडवेश्वर नाथ मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

मंच के सह संयोजक अब्दुल जब्बार ने कहा कि कांवड़ समान नागरिक संहिता कानून संकल्प सिद्धि के लिए उठाई गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। देश के लोग मजहब के नाम पर विभाजित न हों और न ही एक दूसरे से लड़ें। एक देश, एक नागरिकता और एक झंडे के साथ सभी लोग चलें। इसी में सबल, सजग और सशक्त राष्ट्र का हित है। अपने धर्म में आस्था और अन्य धर्मों का सम्मान करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक कुंवर आसिफ अली ने कहा कि यूसीसी के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री आलोक चतुर्वेदी, मोहम्मद आजम, अली जान, अली हसन, आमिर, नैतिक यादव, दीपक मिश्रा, अमन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed