फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   murderfor Jewelry rob

जेवर लूटने के लिए हुई थी हत्या

Tue, 19 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
murderfor Jewelry rob

फर्रुखाबाद। सुनारजादी की हत्या जेवरों की लूट के लिए की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों का चालान कर जेवर भी बरामद कर लिए। एक आरोपी फरार चल रहा है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव सोताबहादुरपुर निवासी वृद्धा सुनारजादी पत्नी याकूब की 10 जनवरी की सुबह कटरी में जेवर लूटने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्याराें ने शव गड्ढे में फेंक दिया था। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मोबाइल मिला था, इसे सर्विलांस में लगाने पर मोबाइलधारक अलीदराज को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव के ही यूनुस और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पुलिस ने सुनारजादी से लूटे गए जेवरों में से नाकफूल, पाजेब, हसली और कड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस ने चौथे आरोपी इरफान की तलाश है। पुलिस ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस को इनके शरीर पर चोटाें के निशान मिले हैं। इन्हें डाक्टर प्रदीप ने मेडिकल रिपोर्ट  में दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी यूनुस और कल्लू पर हत्या, दुष्कर्म समेत कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी शातिर हैं। कोतवाल रूम सिंह ने बताया कि चौथे आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed