फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Murdered for giving testimony even after stopping

मुकदमे में गवाही देने पर हुई थी किसान की हत्या

Fri, 02 Apr 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Murdered for giving testimony even after stopping
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी देवेंद्र राजपूत। - फोटो : FARRUKHABAD
रोकने के बाद भी गवाही देने पर की गई थी हत्या
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में रोकने के बाद भी गवाही देने पर किसान की हत्या की गई थी। करीब आठ दिन पहले हुई वारदात के आरोपी ने इस बात का खुलासा किया है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खुरपी बरामद कर ली गई है।
एसओ नवाबगंज अंकुश राघव ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास से किसान की हत्या के आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खुरपी व एक अंगौछा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी अजय प्रताप ने पुलिस लाइन के सभागार में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जसमापुर निवासी सत्यराम (50) ने वर्ष 2016 में अपने ही गांव के विपिन कुमार की शादी थाना कमालगंज के गांव रजीपुर मजरा नगला कोजी निवासी विष्णुदयाल की बेटी रेनूलता से कराई थी। शादी के कुछ दिनों बाद रेनूलता ने बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ दिन बाद उसने पति विपिन सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मझिया रहे सत्यराम को गवाह बनाया। विवेचक ने मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट में 25 मार्च 2021 को सत्यराम को गवाही के लिए तलब किया गया। विपिन ने सत्यराम से कोर्ट में गवाही न देने के लिए कहा। इसके बाद भी उसने गवाही दी। इस पर 25 मार्च को ही विपिन ने कचहरी में गांव के कई लोगों से कहा कि सत्यराम ने यह ठीक नहीं किया है।

वह जेल जाऐगा, लेकिन किसी और मुकदमे में। इसके बाद वह उसी रात को खेत में रखवाली कर रहे सत्यराम के पास पहुंचा। वहां दोनों ने शराब पी। सत्यराम के नशे में होने के बाद उसने खुरपी से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और शव पास के खेत में फेंक दिया। इस बात को आरोपी ने स्वीकारा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed