{"_id":"5e025f938ebc3e87ed66fdf0","slug":"murder-ke-aaropi-ne-surrender-kiya-farrukhabad-news-knp5342309109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र परीक्षक हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र परीक्षक हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर से सटे गांव यहियापुर निवासी नेत्र परीक्षक हत्याकांड के जनपद अलीगढ़ के एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पिछले माह पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा किया था। इस हत्याकांड में समी खां सहित तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए एक और मुकदमा दर्ज किया है।
गांव यहियापुर निवासी नेत्र परीक्षक विलाल खां क्लीनिक पर 30 अगस्त को बैठे थे। तभी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता खालिद खां ने अपने भतीजे समी सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने 3 माह पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया था कि समी ने नेत्र परीक्षक की सुपारी देकर हत्या कराई थी। इसमें समी के बाउंसर आशीष निवासी आगरा ने 10 लाख की सुपारी देकर सौदा कराया था। समी सहित आठ आरोपी प्रकाश में आए थे। सोमवार को फतेहगढ़ न्यायालय में अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव महारथपुर निवासी भूरा उर्फ शिवकुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस हत्याकांड में समी व उसका आगरा निवासी बाउंसर आशीष, अलीगढ़ निवासी अंशुल अभी भी फरार हैं। पिछले माह पुलिस ने फरार सभी आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई से पहले का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद पिछले सप्ताह फरार आरोपियों के खिलाफ उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए एक और मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया कि फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है।