{"_id":"62dc3ac2c400821cf6055b17","slug":"murder-goli-mari-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-crime-farrukhabad-news-knp709116362","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः चाचा ने भतीजी की गोली मार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः चाचा ने भतीजी की गोली मार कर की हत्या
विज्ञापन
गुलअफ्शां की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मोबाइल पर युवक से बात करने से नाराज चाचा ने भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। दो साल पहले गांव के एक युवक से शादी तय होने का भी चाचा ने विरोध किया था। वह अपने अनुसार भतीजी का निकाह कराना चाहता था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर निवासी किसान इरफान की पुत्री गुलअफ्शां (22) का दो वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक से निकाह तय हुआ था। उसके चाचा मुस्तकीम कादरी उर्फ गुड्डू ने इसका विरोध कर निकाह नहीं होने दिया। उसी युवक से गुलअफ्शां फोन पर बात करती थी। वह उसी से निकाह करना चाहती थी। शनिवार सुबह इरफान गांव में आम बेचने चले गए।
उनकी पत्नी शहनाज छोटी बेटी निदा को दवा दिलाने पड़ोसी गांव चौरसिया गईं थीं। सुबह करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाले मुस्तकीम कादरी ने घर के दरवाजे पर खड़ी गुलअफ्शां के सीने में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर घर की गैलरी में गिर पड़ी। घटना के बाद मुस्तकीम भाग गया। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से निकल आए और उन्होंने मुस्तकीम को खेतों की ओर भागते देख लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी गुलअफ्शा की चाची शबाना को दी गई। सूचना पर इरफान और पुलिस पहुंची। गुलअफ्शां को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अजय प्रताप ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इरफान ने मुस्तकीम कादरी उर्फ गुड्डू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी ने बताया कि युवक से फोन पर बात करने का मुस्तकीम विरोध करता था। इसी के चलते उसने गुलअफ्शां की हत्या की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी गुलअफ्शां
गुलअफ्शां की बड़ी बहन सूफिया की शादी हो चुकी है। छोटी बहन निदा है। भाई सूफियान है। वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। गुलअफ्शां की मां भी घर में कपड़े सिलने का काम करती है। वहीं, इरफान और उनकी पत्नी शहनाज लोहिया अस्पताल पहुंचीं तो बेटी का शव देखकर बेहोश हो गईं। उन्हें किसी तरह होश में लगाया गया।