फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Murder case filed against three including a couple over moneylender's death

Farrukhabad News: साहूकार की मौत पर दंपती समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

Wed, 13 Mar 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against three including a couple over moneylender's death
फर्रुखाबाद। साहूकार की संदिग्ध हालात में मौत की घटना में बेटी की तहरीर पर पुलिस ने व्यापारी दंपती समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आठ माह पहले उधार लिए छह लाख रुपये मांगने पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल निवासी सिमरन ने पल्ला निवासी आटा, खली व चुनी व्यापारी शिवम गुप्ता, उनकी पत्नी व भाई विजय पर पिता रनवीर ठाकुर को कोल्डड्रिंक में जहर देकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि शिवम ने व्यापार बढ़ाने के लिए आठ माह पहले पिता से छह लाख रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

वादे के अनुसार दो माह में नहीं लौटाए, तो पिता ने कई बार रुपये मांगे। इस पर शिवम ने आनाकानी की। नौ मार्च की शाम शिवम से पापा का विवाद भी हुआ। शिवम ने 10 मार्च को पूरा हिसाब चुकता करने की बात कहकर शाम पांच बजे अपने घर पल्ला पर बुलाया। वहां जादुई कोल्डड्रिंक पीने की बात कही। उन्होंने पीकर आने की बात कही। कहा कि तीनों आरोपियों ने छह लाख रुपये हड़पने के लिए पिता को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दी। इसके बाद शिवम रनवीर को ई-रिक्शा से उनके घर पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कमरे में बैठाया, तो रनवीर ने परिजनों को बताया कि शिवम, उसकी पत्नी और भाई ने कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां रनवीर की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मंगलवार को भी घर में चीख-पुकार मची रही। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed