फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   muhoort dekhakar janapratinidhiyon ne kiya matadaan

मुहूर्त देखकर जनप्रतिनिधियों ने किया मतदान

Sun, 20 Feb 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
muhoort dekhakar janapratinidhiyon ne kiya matadaan
गांव पितौरा के बूथ पर वोट डालने जाते पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व सदर सीट की कांग्रेस प्रत् - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जनप्रतिनिधियों ने शुभ मुहूर्त देखकर मताधिकार का प्रयोग किया। पूूर्व विदेश मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी अपने गांवों में पहुंचकर वोट डाला।
विज्ञापन

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने शहर के डीपीवीपी इंटर मदारवाड़ी के मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डाला। सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने कनोडिया स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने बढ़पुर और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने नवादा दोयम बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव वोट डालने भूड़ नगरिया बूथ पर पहुंचीं। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने शमसाबाद के एबी इंटर कॉलेज में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुबह सात बजे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी पत्नी सदर विधानसभा प्रत्याशी लुईस खुर्शीद और पुत्र जफर खुर्शीद के साथ पैतृक गांव पितौरा पहुंचे।

उन्होंने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बूथ संख्या 296 पर लाइन में लगकर परिवार सहित वोट डाला। कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। सभी को मतदान करना चाहिए। भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक गांव बरझाला के निवासी हैं। वह साढ़े 11 बजे अपने बूथ 299 पर पहुंचे और आम मतदाता की तरह लाइन में खड़े होकर वोट डाला। कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को हिस्सा लेना चाहिए।

शहर के कनौडिया इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद निशान दिखाते सदरसीट भाजपा प्रत्याशी व?

शहर के कनौडिया इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद निशान दिखाते सदरसीट भाजपा प्रत्याशी व?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed