फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mr. Warden is the police , we will not go to school

साहब वार्डन पीटती है, हम स्कूल नहीं जाएंगे

Wed, 05 Aug 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mr. Warden is the police , we will not go to school
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन की पिटाई से आधा दर्जन छात्राओं
विज्ञापन
ने स्कूल छोड़ दिया है। थाने पहुंची छात्राओं ने वार्डन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यलाय की कक्षा आठ की छात्रा एवं फतेहउल्लापुर निवासी संध्या राठौर ,रूबी राठौर, रागिनी, कोठा गांव निवासी अंजलि एवं

बीवीपुर निवासी सोनी व रेनू बुधवार दोपहर अभिभावकों के साथ थाने पहुंची। उन्होंने वार्डन शांति मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि वार्डन का मोबाइल खो गया है। वह छात्राओँ पर चोरी का आरोप लगाकर पीट रही हैं। जबकि उनकी तलाशी भी ली जा चुकी है। इसके बाद भी मोबाइल नहीं मिला। छात्राओँ ने बताया कि गुस्साई वार्डन ने उन्हें लात-घूसे से पीटने के बाद डंडे से

भी मारा। दरोगा सीएम दिवाकर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दूसरी विद्यालय की प्रभारी वार्डन श्रुति सक्सेना का कहना है कि छात्राओं की पिटाई की बात उच्चाधिकारियों को बता दी गई है। बीईओ सुमित कुमार का कहना है कि बीएसए को घटना के बारे में बताया है। गुरुवार को मौके पर जाएंगे।

कहीं शिकायत की वजह से तो नहीं हुई पिटाई
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की पिटाई के पीछे कुछ अलग ही कहानी है। छात्राओं का कहना है कि वे कुछ समय पहले वार्डन की शिकायत की थी, इस वजह से उन्हें पीटा जा रहा है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले बीएसए विद्यालय की जांच करने पहुंचे थे। उस समय उन्होंने विद्यालय की समस्याओं के बारे में पूछा था। इस पर उन छात्राओं ने बीएसए से

समस्या बताई। इस बात से वार्डन उनसे खिन्न रहती थीं। यही वजह है कि मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। दरोगा सीएम दिवाकर को मामले की जाचं करने का निर्देश दिया गया है। वह छात्राओं का बयान ले चुके हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed