{"_id":"63f9070dce6e6bd1180e6674","slug":"mps-were-seen-avoiding-the-questions-of-textile-park-and-medical-college-farrukhabad-news-c-12-1-95839-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टेक्सटाइल पार्क व मेडिकल कालेज के सवालों को टालते दिखे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टेक्सटाइल पार्क व मेडिकल कालेज के सवालों को टालते दिखे सांसद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के लकूला रोड स्थित एक निजी अस्पताल सभागार में शुक्रवार को सांसद मुकेश राजपूत ने बजट को बेहतर बताया। जिले में टेक्सटाइल पार्क व मेडिकल कॉलेज के सवालों को वे टालते दिखे। कहा कि 10 लाख करोड़ के बजट से देश का बुनियादी ढांचा मजबूत होने से सभी को लाभ मिलेगा।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ बजट सराहनीय है। केंद्र सरकार ने अल्प बचत योजनाओं में एक प्रतिशत ब्याज की वृद्धि की है। डाकघर की मासिक आय योजना में 15 लाख रुपये जमा करने वाले को आठ रुपये प्रति माह मिलेगा।
महिलाओं के लिए बजट में सम्मान बचत पत्र का प्रस्ताव किया है। महिलाओं को दो वर्ष के लिए दो लाख रुपये तक जमा करने पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। कहा कि प्रदेेश सरकार ने किसानों को फसल सिंचाई के लिए निजी नलकूपों पर बिजली मुफ्त कर सराहनीय कदम उठाया है। इससे प्रति किसान को करीब 30 हजार रुपये वार्षिक लाभ होगा। बजट में जनपद को क्या मिला के सवाल पर सांसद पुराने स्वीकृत काम गिनाने लगे।
विज्ञापन
टेक्सटाइल पार्क के सवाल पर सांसद ने कहा कि इसे पारदर्शी बनाने के लिए वे मुद्दा उठा चुके हैं। जहां टेक्सटाइल पार्क बनाने का प्रयास चल रहा है, वहां उद्यमी जाने से कतरा रहे हैं। सांसद ने जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रयास करने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह राठौर, हिमांशू गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।