फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MP's brother accused of demanding Rs 7 lakh extortion, complaint lodged with SP

Farrukhabad News: सांसद के भाई पर सात लाख रंगदारी मांगने का आरोप, एसपी से शिकायत

Tue, 09 Dec 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
MP's brother accused of demanding Rs 7 lakh extortion, complaint lodged with SP
फर्रुखाबाद। अधिवक्ता ने सांसद के भाई पर सात लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर सोमवार को एसपी से शिकायत की। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सांसद के भाई का कहना है कि वह अपने रुपये मांग रहे हैं, रंगदारी का आरोप गलत है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी अधिवक्ता अजय शुक्ला ने एसपी से शिकायत की कि उन्होंने मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला यामीन खां भाऊटोला में राधाकृष्ण से मकान खरीदा था। इसके बाद राधाकृष्ण उसी मकान में बतौर किरायेदार रहने लगे। 28 नवंबर को राधाकृष्ण मकान खाली कर चले गए। रविवार शाम को वह अपने भाई अमित शुक्ला के साथ मकान पर पहुंचे। इसी दौरान मोहल्ला भाऊटोला के पास स्थित मोहल्ला चोबदारान निवासी सांसद मुकेश राजपूत के भाई राकेश राजपूत 10-15 लोगों के साथ मकान पर आए और धमकी दी कि यदि सात लाख रुपये नहीं दोगे तो मकान में नहीं रहने देंगे। इसके बाद मकान पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर सांसद के भाई राकेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने यही मकान खरीदने के लिए भवन स्वामी राधाकृष्ण को साढ़े नौ लाख रुपये दिए थे। आठ माह पहले चार-पांच लोगों के बीच पंचायत हुई थी कि अजय शुक्ला उन्हें 10 लाख रुपये देंगे। इसके बाद सात लाख रुपये देने की बात कही गई। अब अजय शुक्ला बिना रुपये दिए मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed