फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Motors worth lakhs of rupees stolen from Amilapur MRF center

Farrukhabad News: अमिलापुर एमआरएफ सेंटर से लाखों रुपये की मोटरें चोरी

Fri, 12 Jul 2024 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Motors worth lakhs of rupees stolen from Amilapur MRF center
फर्रुखाबाद। टाउनहाॅल से पांच किमी दूर बने मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर चालू होने से पहले उसमें लगीं लाखों रुपये कीमत की तीन मोटरें चोरी कर ली गईं। छह दिन बीतने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। एमआरएफ सेंटर की सुरक्षा के लिए पालिका ने गार्ड आदि की व्यवस्था तक नहीं की है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिली धनराशि से गंगा के बाढ़ क्षेत्र स्थित आमिलपुर में नगर पालिका ने करीब दो साल पहले एमआरएफ सेंटर बनवाया था। इसमें 18 लाख रुपये से अधिक की मशीनें लगाई गई थीं। नगर पालिका ने इन मशीनों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। यही वजह रही कि करीब छह दिन पहले सेंटर में लगीं लाखों रुपये कीमत की तीन मोटरें चोरी हो गईं। एमआरएफ सेंटर के आसपास डंपिंग स्थल पर नगर पालिका का कूड़ा पहुंचाया जाता है। वहां कूड़ा डालने पहुंचने वाले वाहनों की गिनती लिखने के लिए कर्मचारी आशीष की ड्यूटी है।
विज्ञापन

उसने इसकी लिखित सूचना मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रजेंद्र सिंह को दी। उन्होंने इसकी लिखित जानकारी अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार को दे दी। इसके बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करा देना चाहिए था। वह हीलाहवाली कर रहे हैं, तो उनके वेतन से नुकसान की भरपाई के लिए कटौती के आदेश दे दिए हैं। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने बताया कि एमआरएफ सेंटर की जिम्मेदारी उनके पास नहीं है। वह शहर की सफाई के जिम्मेदार हैं। मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह अधिकृत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed