{"_id":"6841db02d93824af9b0b2c52","slug":"motorists-were-stuck-in-a-10-km-long-traffic-jam-for-three-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125220-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा : डुबकी लगाकर पापों का प्रायश्चित कर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा : डुबकी लगाकर पापों का प्रायश्चित कर कमाया पुण्य
विज्ञापन
पांचाल घाट गंगा तट पर स्नान करते हुए श्रद्वालु।
- फोटो : फफूंद का पक्का तालाब।
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को पांचाल घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के साथ आस्था की डुबकी लगाई। पूजा के बाद दान-पुण्य भी किया। श्रद्धालुओं ने गंगा मइया को पहनावन भी चढ़ाई। भीड़ के चलते इटावा-बरेली हाईवे पर काफी लंबा जाम भी लगा।
बुधवार रात से ही पांचाल घाट पर हरदोई, मैनपुरी, एटा, कासगंज व बदायूं जनपदों के श्रद्धालुओं का पांचाल घाट पहुंचना शुरू हो गया। बृहस्पतिवार तड़के शहर के श्रद्धालु भी गंगा तीरे पहुंचने लगे। सुबह 8:30 बजे आलम यह था कि तट पर कदम रखने की भीड़ जगह नहीं थी। वाहनों को पांचाल घाट से करीब डेढ़ किमी दूर खड़ा कराया गया। गहरे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगे थे। रस्सी भी लगाई गई थी।
स्टीमरों से पीएसी और गोताखोर भ्रमण करते दिखे। पैदल ही श्रद्धालु गंगातटों तक पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पापों का प्रायश्चित किया और पुण्य कमाया। इसके बाद गंगा मइया का पूजन कर दान किया। कई स्थानों पर सत्यनारायण की कथा भी लोग करवा रहे थे। कई श्रद्धालु गंगा मइया को पहनावन चढ़ाते दिखे। मुंडन संस्कार भी हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा की धारा में दीपदान कर सुख-समृद्धि और परिवार कल्याण की प्रार्थना की। देर शाम तक पांचाल घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
जगह-जगह भंडारा व शरबत बांटा
गंगा दशहरा के चलते शहर में जगह-जगह भंडारा व शरबत बांटा गया। हर कोई पैदल जा रहे राहगीरों व दोपहिया वाहन सवारों को रोककर पूड़ी-सब्जी देते दिखे। भंडारा ग्रहण करने के लिए स्टॉलों पर भीड़ भी नजर आई।
दशहरा मेले में देखे गए 350 मरीज
फोटो-16,पांचाल घाट स्वास्थ्य शिविर में श्रद्धालुओं की जांच करते सीएमओ अवनींद्र कुमार। संवाद
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी के आदेश पर पांचालघाट पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों ने देखकर दवाएं दीं। दोपहर में शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार ने डॉक्टरों से जानकारी की। भीड़ बढ़ती देख सीएमओ ने भी मरीज देखकर दवा उपलब्ध कराई। सीएमओ ने बताया कि शिविर में बुखार, खांसी, जुकाम, पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। करीब 350 मरीजों का उपचार किया गया।
ड्यूटी के गायब डाॅक्टर से मांगा जवाब
अमृतपुर। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांचाल घाट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो स्वास्थ्य शिविर लगाए गए थे। शिविर में रात के समय डाॅ. रविरतन की ड्यूटी लगी थी। रात में सीएमओ ने शिविर का निरीक्षण किया तो डॉक्टर नदारद मिले। सीएमओ ने डाॅक्टर को नोटिस देकर जवाब मांगा है। (संवाद)