{"_id":"611263378ebc3e794f13ecb7","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-farrukhabad-news-knp64533314","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, छोटे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, छोटे भाई की मौत
विज्ञापन
अजीत की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
ट्रक की टक्कर से बाइकसवार की मौत
फर्रुखाबाद। बाइकसवार दो भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। हादसे के शिकार हुए युवक का छह माह पहले विवाह हुआ था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर कोतवाली के गांव अमेठी जदीद निवासी अजीत शर्मा (20) के बड़े भाई जीतू को कुत्ते ने काट लिया था। इस पर वह मंगलवार सुबह उसे रेबीज से बचाने की दवा पिलवाने हरदोई जिले के थाना पाली के गांव बिसौली गया था।
दोपहर को दोनों घर लौट रहे थे। इस दौरान राजेपुर थाने के डबरी के पास तेज ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां अजीत को मृत घोषित कर दिया गया जबकि भाई जीतू की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
अजीत का छह माह पहले रचना के साथ विवाह हुआ था। वह तीन भाइयों में बीच का था। छोटा भाई शानू है। एक बहन रिंकी और मां गुड्डी रो-रो कर बेहाल हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।