फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mother-son death due to tractor collision, father and daughter injured

ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पिता-पुत्री घायल

Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mother-son death due to tractor collision, father and daughter injured
रिंकी देवी का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्री घायल
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद एटा के रतनपुर अमरौली कस्बे में शुक्रवार को सवारी के इंतजार में सड़क किनारे बैठे पूरे परिवार को तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पिता व पुत्री घायल हो गए। उनको पास के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उखरा निवासी शिवदत्त दीक्षित की पत्नी रिंकी (26) अपने पुत्र युग (3), पुत्री अनाया (5) को साथ लेकर रक्षाबंधन पर जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के गांव बछौरा में अपने घर गई थी। गुरुवार को शिवदत्त पत्नी और बच्चों को बुलाने के लिए ससुराल पहुंच गया। शुक्रवार को वह पूरे परिवार को लेकर घर आ रहा था।
विज्ञापन

सभी लोग अलीगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर अमरौली कस्बे में किसी वाहन से पहुंच गए। पूरा परिवार सड़क के किनारे बैठकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी तेजी से आए एक ट्रैक्टर जिसमें हाइड्रा (जमीन में गड्डा खोदने वाला यंत्र) भी लगा था ने पूरे परिवार को चपेट में ले लिया। इसमें रिंकी व पुत्र युग की मौके पर ही मौत हो गई। शिवदत्त व पुत्री अनाया घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पिता-पुत्री को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मौत की खबर जब उखरा गांव में परिवार के लोगों को मिली तो चीत्कार मच गया।

बड़ी संख्या में परिवार के लोग अलीगंज कोतवाली में पहुंच गए और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। अलीगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। चालक हिरासत में है। रिंकी के जेठ रत्नेश दीक्षित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed