{"_id":"61a7c43aee395055e61f7936","slug":"mother-and-son-die-after-bike-collides-with-tree-farrukhabad-news-knp6671671128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से बाइक टकराने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से बाइक टकराने से मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। महमदपुर कामरान गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार वाहन से बचने केे प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। युवक हेलमेट लगाए था।
युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह बीते सप्ताह ही घर आया था।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गठवाया निवासी विजेंद्र बाथम (30) बुधवार को रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने बाइक से नगला दीना जा रहा था। उसके साथ मां अवधेश कुमारी (55) भी थीं।
महमदपुर कामरान गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मऊदरवाजा थाना पुलिस ने निजी वाहन से दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। भाई सुर्जन ने बताया कि विजेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले सप्ताह ही वह घर आया था। उसके परिवार में पत्नी पूजा और बच्चे निहाल व उत्सव हैं।
कासगंज में हुए हादसे में युवक की मौत
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के गांव ऊधमपुर नगला निवासी नाहर सिंह (23) गांव गंगागज निवासी दोस्त की बरात में पिकअप लेकर सोमवार को कासगंज के सहावर गया था। पटियाली थाना क्षेत्र में रात आठ बजे पिकअप में वाहन ने टक्कर मार दी। उसे कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार को डॉक्टर ने नाहर को अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में नाहर ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर शमसाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। बड़े भाई बदन ने बताया कि नाहर ठीक से पिकअप चला नहीं पाता था।